पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:
आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को सेक्टर आमला अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र रेहटिया क्रमांक-2 में पोषण माह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पहली गर्भवती महिला की गोद भराई का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान महिला के साथ-साथ गर्भस्थ शिशु का भी विकास होता है। महिलाओं को हरी सब्जियां जैसे गिलकी, लौकी, पत्तेदार सब्जियां, मेथी, पालक आदि का सेवन करने की जानकारी दी गई।
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने, समय-समय पर टीकाकरण करवाने तथा आवश्यक स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी गई।
इस कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री सत्यनारायण मकवाना, सुपरवाइजर श्रीमती दुर्गा चंदेल तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता चौहान, नीतिका चौहान, चंपा भंवर और पुष्पांजलि उपस्थित रहीं।
