रणथंभौर गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति और सेवा के आयोजनों से भक्तिमय हुआ तिरलाधाम | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

रणथंभौर गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति और सेवा के आयोजनों से भक्तिमय हुआ तिरलाधाम | New India Times

गणेश चतुर्थी से ही श्री श्री रणथंभौर गणेश मंदिर, तिरलाधाम में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मंदिर परिसर में प्रतिदिन ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया’ के जयकारों के बीच महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान गणेश के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
श्री राधारानी प्राकट्योत्सव के अवसर पर बाबा की श्रृंगार आरती एवं दीपोत्सव का आयोजन भी किया गया। संध्या आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने हाथों में दीपक और अगरबत्ती लेकर महाआरती में सहभागिता की। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धा-भक्ति का मनोहारी दृश्य देखने को मिला।
मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सेवा गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। दिनभर मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों का सिलसिला जारी रहता है, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
मंदिर परिसर स्थित गुरु गादी हॉल में सद्गुरुदेव के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्तजन सद्गुरुदेव के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भोजन प्रसादी का वितरण भी किया जा रहा है।
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर अभिषेक एवं श्री गणेश यज्ञ का आयोजन सुबह 9 बजे किया जाएगा। इसके पश्चात महाआरती और भंडारे (भोजन प्रसादी) के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version