जलती चिता पर मांस पकाने का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार; दो फरार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में जलती चिता पर कथित रूप से मांस पकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उसके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, वीरपाल के पिता का अंतिम संस्कार गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट में किया गया था। रविवार शाम वीरपाल वहां पहुंचा तो उसने तीन लोगों को कथित रूप से जलती चिता पर बर्तन रखकर मांस पकाते देखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सुरेंद्र नामक एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीनों वहां शराब पी रहे थे और चिता की आग जलती देखकर उसी पर मांस पकाने लगे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version