जैनाबाद में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम से अभद्रता, मीडिया को भी कवरेज से रोका | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जैनाबाद में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम से अभद्रता, मीडिया को भी कवरेज से रोका | New India Times

ग्राम जैनाबाद में शनिवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची सरपंच और प्रशासनिक अमले की टीम को अतिक्रमणकारियों की अभद्रता का सामना करना पड़ा। आरोप है कि अतिक्रमणकारियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए सरपंच, प्रशासनिक अमले और पंचायत कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।

जैनाबाद में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम से अभद्रता, मीडिया को भी कवरेज से रोका | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत जैनाबाद के सरपंच पति महेंद्र इंगले, सदस्य किरण प्रजापति, उपसरपंच नंदलाल उर्फ नंदू प्रजापति के साथ राजस्व अमले में पटवारी रंजिता महाजन, आरआई, तहसीलदार तथा शिकारपुरा पुलिस का अमला अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंचा था।

बताया गया कि आबादी की जमीन पर अतिक्रमण किए जाने को लेकर पंचायत द्वारा शाहिद खां पिता शहादत खां को चार बार सूचना पत्र जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। वहीं, संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा भी प्रकरण खारिज किए जाने की जानकारी सामने आई है।

न्यायालय के आदेश के बाद सरपंच सहित प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंचा, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए बाधा डालना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख त्योहार को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक अमला फिलहाल मौके से लौट गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने कथित तौर पर तीन दिन का समय मांगा।

कार्रवाई की कवरेज करने पहुंची मीडिया टीम को भी कैमरा चलाने से रोकने का आरोप है। पंचायत कर्मचारी के साथ भी अभद्र व्यवहार किए जाने की बात सामने आई है।

प्रशासन की कार्रवाई का गांव के जागरूक लोगों ने समर्थन किया है। वहीं, अतिक्रमणकारियों के रवैये की निंदा की जा रही है। सरपंच पति महेंद्र इंगले ने अतिक्रमण हटाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन मौके पर हुए विरोध के चलते कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।

अब देखना यह होगा कि न्यायालय के आदेश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने और प्रशासनिक कार्रवाई में बाधा डालने के मामले में प्रशासन की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version