विभागीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, चार का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन | New India Times

मो. मुजम्मिल, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विभागीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, चार का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन | New India Times

जनजातीय कार्य विभाग सिवनी के तत्वावधान में आयोजित विभागीय क्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले छिंदवाड़ा जिले के चार खिलाड़ियों का चयन विभागीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी आगामी दिनों में सैलाना, रतलाम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के निर्देश एवं विभागीय खेल कैलेंडर के अनुसार सिवनी में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की क्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत अध्ययनरत खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

विभागीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, चार का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन | New India Times

जिला खेल अधिकारी अनुराग शर्मा के मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में जुन्नारदेव विकासखंड के शासकीय नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव के अनिकेत पाटिल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डूंगरिया के दीपक कुमरे, पीएम स्कूल दमुआ के तरविंदर खुराना एवं किरण मगरजी शामिल हैं।
खिलाड़ियों के चयन पर जुन्नारदेव के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ओपी जोशी, मनीष चतुर्वेदी सहित संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों, व्यायाम शिक्षकों धनंजय चौरसिया, अनुराग शर्मा, अनिल गडरिया, श्रीमती पूर्वी कुमरे, राजीव गौतम, युवा समन्वयक संजय बामने, श्रीमती शशि उइके, कुलदीप सिंह एवं राजेश सोनी ने शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version