कुक्षी पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब जब्त | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

कुक्षी पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब जब्त | New India Times

धार जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कुक्षी पुलिस ने ग्राम बारूट फलिया में नदी किनारे दबिश देकर अवैध रूप से तैयार की जा रही कच्ची महुआ शराब बरामद की।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बारूट फलिया में नदी किनारे महुआ लाहन तैयार कर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी दीपक चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में तैयार किया गया महुआ लाहन मिला, जिसे पुलिस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं, आरोपी करण पिता मंगू कटारिया (20), निवासी बारूट फलिया, थाना कुक्षी के कब्जे से करीब 15 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद कर विधिवत जब्त की गई। शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को भी मौके पर नष्ट किया गया।
पुलिस ने मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
कार्रवाई में उप निरीक्षक अश्विन चौहान, सहायक उप निरीक्षक गौरीशंकर सोलंकी, प्रधान आरक्षक प्रमोद डागा, प्रधान आरक्षक नितिन कौशल तथा आरक्षक विपिन, शाहदर एवं भुवान का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version