स्मार्ट रोड पर चला विशेष स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

स्मार्ट रोड पर चला विशेष स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान | New India Times

स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत नगर निगम शाहजहांपुर द्वारा गुरुवार को ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत वार्ड संख्या-09 सुभाषनगर स्थित स्मार्ट रोड पर विशेष स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान स्मार्ट रोड की साफ-सफाई के साथ सड़क पर जमा पानी की निकासी कराई गई। सड़क किनारे उगी घास की कटाई तथा पेड़-पौधों की छंटाई भी की गई। नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को नियमित रूप से बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त अजय त्रिपाठी सहित नगर निगम के अधिकारी, सफाई मित्र एवं पार्षदगण मौजूद रहे। अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
नगर निगम की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ नागरिकों में स्वच्छता और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version