मालजीपाड़ा में अवैध गांवठी शराब भट्ठियों पर छापा, 5,600 लीटर कच्चा माल नष्ट; 3.77 लाख का मुद्देमाल जब्त | New India Times

साबिर खान, वसई-विरार/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मालजीपाड़ा में अवैध गांवठी शराब भट्ठियों पर छापा, 5,600 लीटर कच्चा माल नष्ट; 3.77 लाख का मुद्देमाल जब्त | New India Times

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध प्रकटीकरण शाखा, कक्ष-2, वसई ने मालजीपाड़ा गांव के खाड़ी किनारे कांडलवन क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध गांवठी शराब बनाने वाली दो भट्ठियों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 5,600 लीटर गांवठी शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला वॉश तथा अन्य सामग्री नष्ट की, जबकि कुल 3 लाख 77 हजार रुपये कीमत का मुद्देमाल जब्त किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्तालय से अवैध शराब भट्टियों की जानकारी प्राप्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में मालजीपाड़ा गांव के जे.टी. से करीब दो किलोमीटर दूर खाड़ी किनारे कांडलवन क्षेत्र में मालजीपाड़ा निवासी भरत राऊत द्वारा अवैध रूप से शराब बनाने की भट्ठी संचालित किए जाने की गुप्त सूचना मिली।

मालजीपाड़ा में अवैध गांवठी शराब भट्ठियों पर छापा, 5,600 लीटर कच्चा माल नष्ट; 3.77 लाख का मुद्देमाल जब्त | New India Times

सूचना के आधार पर अपराध शाखा कक्ष-2, वसई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 17 सितंबर 2026 को संबंधित परिसर में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 200 लीटर क्षमता वाले कुल 28 ड्रमों में करीब 5,600 लीटर वॉश, 20 लीटर तैयार गांवठी हाथभट्ठी शराब तथा शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाला बॉयलर, सतेल, चाटू, पाइप और लकड़ी की मोळ्या समेत अन्य सामग्री बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3,77,000 रुपये बताई गई है।
कार्रवाई के दौरान बरामद गांवठी शराब, शराब निर्माण के लिए तैयार वॉश तथा अन्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी चलाने के आरोप में भरत राऊत (निवासी मालजीपाड़ा, वसई पूर्व) तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नायगांव पुलिस थाने में गुन्हा रजिस्टर क्रमांक 856/2025, महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम 1949 की धारा 65 (ब), (क), (ड) व (फ) के तहत मामला दर्ज किया है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त संजय शिंदे, पुलिस उपायुक्त (अपराध) संदीप डोईफोडे तथा सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) गोंडूराम बांगर के मार्गदर्शन में अपराध शाखा कक्ष-2, वसई की टीम ने की। टीम में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन पाटील, सपोनि सुनील पवार, पुलिस उपनिरीक्षक संतोष घाडगे सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version