निर्माणाधीन इमारत के लिफ्ट गड्ढे में मिला 6 वर्षीय अदनान का शव, भुसावल में पसरा मातम | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260918-WA0002.mp4

भुसावल शहर के पापा नगर परिसर से बुधवार, 16 सितंबर की सुबह लापता हुए 6 वर्षीय बालक अदनान खान का शव अमरदीप चौक स्थित एक निर्माणाधीन इमारत के लिफ्ट के गड्ढे में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बाजारपेठ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, अदनान बुधवार सुबह पापा नगर परिसर से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उसका शव अमरदीप चौक क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारत के लिफ्ट गड्ढे में मिलने की जानकारी सामने आई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
अदनान निर्माणाधीन इमारत के लिफ्ट गड्ढे तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अमरदीप चौक शहर का व्यस्त क्षेत्र होने के कारण घटना को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
मासूम की दर्दनाक मौत से पापा नगर और अमरदीप चौक परिसर में शोक की लहर है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version