मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

समर्पित गुर्जर समाज मंडल बुरहानपुर ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे नेत्र चिकित्सालय महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस के अवसर पर गुर्जर समाज के आराध्य देव एवं महान शासक सम्राट वीर मिहिर भोज जी की जयंती श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाई।
कार्यक्रम के दौरान गुर्जर मंडल बुरहानपुर के जिलाध्यक्ष श्री विनायक पाटिल एवं वीर गुर्जर महासभा के विशेष सलाहकार की गरिमामयी मौजूदगी में उपस्थित समाजबंधुओं ने सम्राट वीर मिहिर भोज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वीर मिहिर भोज के महान व्यक्तित्व, उनके शौर्य और समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला गया।
वराह जयंती के दिन हुआ था जन्म
गुर्जर सम्राट मिहिर भोज का जन्म विक्रम संवत 873 (816 ईस्वी) भादो मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को वराह जयंती के दिन हुआ था। इनके चार प्रमुख नाम मिहिर, भोज, आदिवराह और प्रभास बताए जाते हैं। उन्होंने 20 वर्ष की आयु में राजसिंहासन संभाला। उनके साम्राज्य का विस्तार आज के मुल्तान से पश्चिम बंगाल और कश्मीर से उत्तर महाराष्ट्र तक था।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिक श्री प्रीतम महाजन, श्री राजेंद्र माधवराव पाटिल सर, श्री मुरलीधर मधुकर पाटिल, श्री सुनील मधुकर महाजन, श्री संतोष महाजन, श्री निलेश प्रभाकर चौधरी एवं श्री देवदास चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस की बधाई दी और समाज की एकजुटता तथा उन्नति का संकल्प लिया।
