राठीवास में 8 साल से दलित परिवार के घर के पास बहाया जा रहा था गंदा पानी, सतपाल तंवर के अल्टीमेटम के बाद SC/ST एक्ट में FIR | New India Times

फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

राठीवास में 8 साल से दलित परिवार के घर के पास बहाया जा रहा था गंदा पानी, सतपाल तंवर के अल्टीमेटम के बाद SC/ST एक्ट में FIR | New India Times

गांव राठीवास में जातीय उत्पीड़न और प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार पिछले 8 वर्षों से गंदे पानी, गंदगी और जातीय प्रताड़ना से जूझ रहा था। भीम सेना के अल्टीमेटम के बाद हरकत में आई गुरुग्राम पुलिस ने बिलासपुर थाने में आरोपी अतर सिंह जाट के खिलाफ विभिन्न कानूनी धाराओं और अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

राठीवास में 8 साल से दलित परिवार के घर के पास बहाया जा रहा था गंदा पानी, सतपाल तंवर के अल्टीमेटम के बाद SC/ST एक्ट में FIR | New India Times

8 साल की प्रताड़ना और आर्थिक नुकसान

शिकायतकर्ता रगबीर सिंह (उम्र 72 वर्ष), पुत्र स्व. श्री हरि सिंह, निवासी गांव राठीवास, का आरोप है कि गांव का ही व्यक्ति अतर सिंह जाट (पुत्र स्व. श्री विशाल सिंह) पिछले 8 वर्षों से उनके मकान की दीवार से सटाकर जानबूझकर गंदे पानी की कच्ची नाली बनाकर गंदा पानी बहा रहा है। इससे पीड़ित के मकान का फर्श और दीवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे उन्हें 1 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

राठीवास में 8 साल से दलित परिवार के घर के पास बहाया जा रहा था गंदा पानी, सतपाल तंवर के अल्टीमेटम के बाद SC/ST एक्ट में FIR | New India Times

पीड़ित के अनुसार, जब भी वे इसका विरोध करते या शांतिपूर्वक इसे रोकने की कोशिश करते, तो आरोपी सार्वजनिक रूप से गंदी और जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करता था और जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी कथित तौर पर कहता था, “हम जाट हैं, यहां से पानी नहीं निकालने दिया तो तुम्हें और तुम्हारे खानदान को जान से मार दूंगा।”

राठीवास में 8 साल से दलित परिवार के घर के पास बहाया जा रहा था गंदा पानी, सतपाल तंवर के अल्टीमेटम के बाद SC/ST एक्ट में FIR | New India Times

भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर के हस्तक्षेप के बाद 48 घंटे में हरकत में आया प्रशासन

पीड़ित रगबीर सिंह पिछले 8 वर्षों से सीएम विंडो, उपायुक्त, एसडीएम और पुलिस आयुक्त को शिकायतें देकर परेशान हो चुके थे। पीड़ित के एक परिचित रामजीलाल ने भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर से संपर्क किया। समस्या की गंभीरता को देखते हुए नवाब सतपाल तंवर ने देर रात एक वीडियो बयान जारी कर पुलिस-प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बिलासपुर थाना पुलिस ने 48 घंटे की समय-सीमा पूरी होने से पहले ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जो मामला पिछले 8 वर्षों से प्रशासनिक शिकायतों के बावजूद लंबित था, उसमें भीम सेना प्रमुख के हस्तक्षेप के बाद 48 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज होने से यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दर्ज एफआईआर का कानूनी विवरण

थाना व जिला: बिलासपुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा पुलिस)
दर्ज तिथि एवं समय: 09/09/2026 को समय 23:07 बजे
शिकायतकर्ता: रगबीर सिंह (अनुसूचित जाति), निवासी राठीवास
नामित आरोपी: अतर सिंह (जाट), निवासी गांव राठीवास, थाना बिलासपुर

लगाई गई धाराएं:
SC/ST (Prevention of Atrocities) Act: धारा 3(1)(b), 3(1)(r), 3(1)(s)
भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023: धारा 296, 324(4), 351(3)

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version