बाढ़ प्रभावित रेहरिया खुर्द में नाव से पहुंचे सीएमओ, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बाढ़ प्रभावित रेहरिया खुर्द में नाव से पहुंचे सीएमओ, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा | New India Times

बाढ़ की स्थिति के बीच स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा के अधीक्षक डॉ. रामू सिंह के साथ बाढ़ प्रभावित गांव रेहरिया खुर्द का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ नाव के जरिए गांव पहुंचे और मौके पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. संतोष गुप्ता ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उनके संपर्क में है और जरूरत के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

बाढ़ प्रभावित रेहरिया खुर्द में नाव से पहुंचे सीएमओ, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा | New India Times

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष बाढ़ स्वास्थ्य चौकी भी स्थापित की गई है। स्वास्थ्य टीम द्वारा खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त और त्वचा संबंधी रोगों से बचाव के लिए आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा रहा है।
दूषित पानी से होने वाले संक्रमण की रोकथाम के लिए ग्रामीणों को क्लोरीन की गोलियां भी दी जा रही हैं। स्वास्थ्य कर्मी लोगों को साफ पानी का उपयोग करने, सरकारी हैंडपंप का पानी पीने अथवा पानी को अच्छी तरह उबालकर इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम बाढ़ प्रभावित गांवों की गर्भवती महिलाओं के लगातार संपर्क में है और फोन के माध्यम से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें समय से उपचार एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version