इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

इकरा एजुकेशन सोसाइटी, जलगांव के तत्वावधान में इकरा शाहीन उर्दू हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज, मेहरूण की ओर से देशव्यापी अभियान ‘Prophet For All’ के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता के सफल विद्यार्थियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के.के. मोतीवाला सेमिनार हॉल, एच.जे. थीम कॉलेज, मेहरूण में हुआ।
समारोह में महाराष्ट्र उर्दू साहित्य अकादमी, मुंबई के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. हुसैन अख्तर और सीईओ सैयद शोएब हाशमी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पूर्व प्रधानाध्यापक एवं पत्रकार मुश्ताक करीमी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकरा एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल करीम सालार ने की।
इस अवसर पर सोसाइटी के निदेशक अब्दुल मजीद जकरिया, अनीस शेख, आसिफ शाह, एच.जे. थीम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वकार शेख तथा इकरा शाहीन उर्दू हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज के प्राचार्य रियाज़ अहमद शाह सहित शिक्षक एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
निबंध प्रतियोगिता में सारा सदफ़ शेख शकील ने प्रथम, हमीरा ज़ाकिर हुसैन ने द्वितीय तथा तहूरा खानम वसीम खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा सातवीं की छात्रा मुन्तशा तौसीफ़ शेख को छात्रवृत्ति परीक्षा में मेरिट स्थान प्राप्त करने पर विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथियों ने सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं साहित्यिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद ﷺ की सीरत के सार्वभौमिक संदेश को समाज तक पहुंचाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन इफ्तिखार शेख ने किया, जबकि मुस्तकीम खान ने आभार व्यक्त किया। आयोजन की सफलता में ज़ाकिर शेख, फरहान शेख, रईस शेख सहित अन्य शिक्षकों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
