नौलखा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार किलो अवैध महुआ लाहन नष्ट | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नौलखा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार किलो अवैध महुआ लाहन नष्ट | New India Times

पुलिस चौकी अंबाड़ा एवं डूंगरिया की संयुक्त टीम ने ग्राम नौलखा में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5,000 किलोग्राम अवैध महुआ लाहन नष्ट किया। पुलिस ने मौके से बरामद लाहन को नष्ट करने के साथ ही आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम ने नौलखा क्षेत्र में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जमीन में गाड़कर ड्रमों एवं प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि इसका उपयोग अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार करने के लिए किया जाना था।
पुलिस टीम ने मौके पर ही बरामद महुआ लाहन और उसे रखने के लिए इस्तेमाल किए गए बर्तनों को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के बाद आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर संबंधित गतिविधियों की जांच शुरू कर दी गई है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका: कार्रवाई में निरीक्षक तरुण सिंह मरकाम, उप निरीक्षक चेतन मर्सकोले, उप निरीक्षक पूनम उइके, सहायक उप निरीक्षक लेखराम धुर्वे, प्रधान आरक्षक दिलीप, आरक्षक महेश, आरक्षक संदीप झरबड़े, आरक्षक संतोष एवं आरक्षक निधि बघेल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version