फर्जी हेवी डिपॉजिट के नाम पर 19 लोगों से 1.36 करोड़ की ठगी, महिला आरोपी गिरफ्तार | New India TimesOplus_131072

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260909-WA0051.mp4

नवघर पुलिस ने हेवी डिपॉजिट के नाम पर मकान मालिकों और किराएदारों से कथित आर्थिक धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चांदनी अभय वर्मा ने निर्माण साइट में निवेश और कम किराए पर कमरे दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये जमा कराए और बाद में रकम वापस नहीं की।
मामले में 29 अगस्त 2026 को नवघर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता आनंद माता प्रसाद गुप्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने 1 जुलाई 2024 से 28 अगस्त 2026 के बीच नायगांव और पालघर क्षेत्र में निर्माण साइट में निवेश तथा किराए पर कमरे उपलब्ध कराने का भरोसा देकर उनसे 3.51 लाख रुपये लिए। इसके अलावा अन्य गवाहों से भी रकम लेकर कुल 86.61 लाख रुपये का निवेश कराया गया। कुछ महीनों तक किराया देने के बाद आरोपी ने भुगतान बंद कर दिया और कथित तौर पर पूरी रकम हड़प ली।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने मीराभाईंदर क्षेत्र में कई लोगों से इसी तरह हेवी डिपॉजिट लेकर मकान मालिकों और किराएदारों के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी की। पुलिस के अनुसार अब तक 19 लोगों से कुल 1,36,81,000 रुपये की ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी महिला की तलाश शुरू की। इसके बाद 4 सितंबर 2026 को चांदनी अभय वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच सपोनि नितीन बेंद्रे के नेतृत्व में जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस धोखाधड़ी में और कितने लोग शामिल हैं तथा कितने लोगों से रकम ली गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version