अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. भास्कर शर्मा को होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध कार्य के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटरनेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
5 सितंबर 2026 को पुणे में आयोजित कार्यक्रम में बाइक इंटरनेशनल रिकॉर्ड बुक के डायरेक्टर डॉ. बी.के. बजाज ने डॉ. भास्कर शर्मा को यह अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
डॉ. भास्कर शर्मा का नाम लार्जेस्ट होम्योपैथी लेसन के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। उन्होंने होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध कार्य किए हैं। उनके 100 से अधिक शोध-पत्र विश्व के प्रतिष्ठित रिसर्च जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें पबमेड, स्कोपस, पीयर-रिव्यूड तथा यूजीसी केयर से संबंधित शोध जर्नल शामिल हैं।
डॉ. भास्कर शर्मा ने होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट शोध कार्यों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिद्धार्थनगर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व उन्हें उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक द्वारा होम्यो एक्सीलेंस अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
इसके अलावा डॉ. शर्मा को असम के पूर्व राज्यपाल डॉ. भीष्म नारायण सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल डॉ. महावीर भाई, थाईलैंड के पूर्व उपप्रधानमंत्री कॉर्न डब्बारंसी, नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश श्री रविंद्र सिंह तथा न्यायाधीश श्री शेखर यादव सहित कई विशिष्ट हस्तियों द्वारा विभिन्न अवॉर्ड और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।
डॉ. भास्कर शर्मा को इस उपलब्धि पर डॉ. कल्याण स्वरूप, डॉ. नसीम अख्तर, डॉ. महेंद्र शुक्ला, डॉ. अजीत, डॉ. सी.एल. यादव, डॉ. मनोज शर्मा सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
