जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में चमके प्रतिभागी, संभागीय प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा का करेंगे प्रतिनिधित्व | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में चमके प्रतिभागी, संभागीय प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा का करेंगे प्रतिनिधित्व | New India Times

जनजातीय कार्य विभाग के खेल कैलेंडर एवं सहायक आयुक्त, छिंदवाड़ा के निर्देशानुसार शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, जुन्नारदेव में 8 सितंबर को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत जुन्नारदेव एवं तामिया विकासखंड के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी संभागीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी मंडला में आयोजित होने वाली संभागीय प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता का संचालन शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, जुन्नारदेव की प्राचार्य एवं संयोजक श्रीमती चंद्रकला सातनकर तथा जनजातीय कार्य विभाग के जिला खेल अधिकारी अनुरोध शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रतियोगिता प्रभारी एवं व्यायाम शिक्षक धनंजय चौरसिया के साथ पीटीआई एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों श्रीमती पूर्वी कुमरे, श्रीमती निर्मला बेले, राजीव गौतम, श्रीमती ललिता वासनिक, संजय बामने (युवा समन्वयक), श्रीमती शशि उइके, कुलदीप सिंह, राजेश सोनी एवं विकास वासनिक का विशेष सहयोग रहा।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विद्यालय परिवार एवं खेल अधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को आगामी संभागीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version