बुरहानपुर में रोटरी क्लब प्राइम और LIC का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 पॉलिसीधारकों की हुई स्वास्थ्य जांच | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में रोटरी क्लब प्राइम और LIC का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 पॉलिसीधारकों की हुई स्वास्थ्य जांच | New India Times

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शाखा कार्यालय, शिकारपुर थाना के पास, बुरहानपुर में रोटरी क्लब ऑफ बुरहानपुर प्राइम एवं भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के संयुक्त तत्वावधान में पॉलिसीधारकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री गेंदालाल प्रजापति ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में पॉलिसीधारकों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया।

कार्यक्रम का संचालन रो. राजीव सोनी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के मंचासीन होने, दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती एवं रोटरी के संस्थापक पॉल हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात रो. संतोष महाजन द्वारा “चतुर्विध परीक्षण मंत्र” का वाचन किया गया। मंच पर उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

अपने स्वागत भाषण में क्लब अध्यक्ष श्री गेंदालाल प्रजापति ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं उपस्थित जनसमूह का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. जगदीश गुप्ता ने स्वास्थ्य शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन पॉलिसीधारकों एवं क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य हित में महत्वपूर्ण है।

LIC शाखा प्रबंधक श्री विवेक अवस्थी ने अपने उद्बोधन में कहा कि LIC के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत यह स्वास्थ्य शिविर संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर पॉलिसीधारकों के लिए बेहद लाभदायक साबित होते हैं।

शिविर में डॉ. राजेंद्र सिंघल, डॉ. मुफज्जल बोहरा, डॉ. रेहाना बोहरा एवं डॉ. राजेंद्र चापोरकर ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं। डॉ. राजेंद्र सिंघल ने कहा कि शरीर एक मंदिर के समान है और इसकी नियमित देखभाल करना हम सभी का कर्तव्य है। वहीं डॉ. बोहरा ने कहा कि रोटरी क्लब सदैव स्वास्थ्य संबंधी शिविरों का आयोजन करता रहा है और समाजसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान उपस्थित लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श किया गया। शिविर में विशेष रूप से ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस शिविर का लाभ LIC के लगभग 150 पॉलिसीधारकों को मिला, जिनकी स्वास्थ्य जांच की गई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित चिकित्सकों को क्लब अध्यक्ष, सचिव, प्रोजेक्ट चेयरमैन एवं LIC शाखा प्रबंधक द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

रोटरी क्लब के सचिव श्री प्रवीण चापोरकर ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

शिविर को सफल बनाने में रोटरी सदस्य रो. मनोहर सिंह किरार, रो. एडवोकेट ललित ओ. जैन, मनोज शाह, सुरेश वेदकर, कमल कुमार बत्रा, डॉ. चंद्रकांत चौधरी, मीनाक्षी महाजन, राजेंद्र कुमार सलूजा, दिनेश चंद्र तिवारी सहित LIC के समस्त कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version