बालाघाट में 29 आदिवासी बच्चों की मौत पर CBI जांच की मांग, राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बालाघाट में 29 आदिवासी बच्चों की मौत पर CBI जांच की मांग, राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

बालाघाट जिले में आदिवासी समाज के 29 बच्चों की असामयिक मौत के मामले को लेकर राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा, ब्लॉक जुन्नारदेव के कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने सोमवार, 7 सितंबर को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
प्रतिनिधियों ने कहा कि बच्चों की मौत का वास्तविक कारण सामने आना बेहद जरूरी है। उन्होंने आशंका जताई कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, कुपोषण अथवा प्रशासनिक लापरवाही जैसी वजहों की जांच की जानी चाहिए। साथ ही पूरे मामले की जांच पारदर्शी तरीके से कराकर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई।
ज्ञापन में CBI या उच्चस्तरीय न्यायिक जांच, मृत बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता और पुनर्वास देने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।
इसके अलावा बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल सहित प्रदेश के आदिवासी बहुल जिलों में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा की निगरानी के लिए विशेष निगरानी समिति गठित करने की मांग भी की गई।
राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा और आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने तथा आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की अपील की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version