कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने स्व. बसुधा शर्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने स्व. बसुधा शर्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि | New India Times

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्राम कचनाव कलां पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी की पूज्य माताजी स्व. श्रीमती बसुधा शर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, तराना विधायक महेश परमार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, मुरैना के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार ‘नीटू भैया’, पूर्व मंत्री लाखन सिंह, विधायक साहिब सिंह गुर्जर, पंकज उपाध्याय, केशब देसाई, सुरेश राजे तथा पूर्व प्रत्याशी सुनील शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने स्व. बसुधा शर्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि | New India Times

कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. बसुधा शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उपस्थित नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस कठिन घड़ी में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राहुल शर्मा ‘गुंजन भैया’, पूर्व जिलाध्यक्ष दतिया रामकिंकर सिंह गुर्जर, शहर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’, ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशेष सिंह बघेल, सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा तथा ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह निगम, संजीव करैया और दीपेंद्र सिंह ‘फौजी’ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version