शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

16448 शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्त शिक्षकों की 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर चयन वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, करमा ने सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय ककराही में ज्ञापन सौंपा।
ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में शिक्षक 16448 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों को चयन वेतनमान देने की मांग, शिक्षक संघ ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन के प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके 16448 शिक्षक भर्ती के सभी पात्र शिक्षकों को नियमानुसार तत्काल चयन वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाए।
शिक्षक संघ ने कहा कि पात्र शिक्षकों को समय से चयन वेतनमान का लाभ मिलने से उन्हें आर्थिक लाभ प्राप्त होगा तथा उनकी लंबित मांग का भी समाधान हो सकेगा।
इस दौरान संयुक्त मंत्री राजेश जायसवाल, शिक्षण संकुल मानवेंद्र पटेल, शिक्षण संकुल विजेंद्र सिंह, शिक्षक निरपत पटेल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
