मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

जिला बैडमिंटन संगठन के तत्वावधान में नगरपालिका मैदान स्थित बैडमिंटन हॉल में आयोजित दो दिवसीय ‘एचके ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट’ का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया।
रोमांचक क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद रविवार को फाइनल मैच पांढुर्णा नीलकंठ हार्डवेयर और प्रिंस सटलर के बीच खेला गया। बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले में पांढुर्णा नीलकंठ हार्डवेयर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं, प्रिंस सटलर की टीम उपविजेता रही।
पांढुर्णा श्याम होंडा की ओर से विजेता टीम पांढुर्णा नीलकंठ हार्डवेयर को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹3,333 की राशि एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं, उपविजेता टीम प्रिंस सटलर को द्वितीय पुरस्कार के रूप में ₹2,222 एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी एवं जिला बैडमिंटन संगठन के अध्यक्ष उज्ज्वल सिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, मोहगांव थाना प्रभारी अजय मरकाम, बंटी सरसे, निकुंज शाह, प्रकाश शाह, सुभाष माने, दीपेन शाह, ब्रजेश पोपट, ईश्वर पालीवाल, राहुल धार्मिक, कमल मल्होत्रा, हर्षद सतीजा, रितेश धार्मिक, उत्तम सांबारे, विवेक गायकवाड़, अश्विनी मेहता, अंशुल सलुजा, पार्षद दुर्गेश उईके सहित संगठन के अन्य सदस्य, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।
सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं जिला बैडमिंटन संगठन के सभी सदस्यों की सराहना की गई। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया और दर्शकों ने भी मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया।
