देवेश मणि त्रिपाठी की पहल पर तेलियाडी में चला विशेष स्वच्छता अभियान | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260907-WA00851.mp4
New India Times

ग्राम पंचायत तेलियाडी में आरटीआई एक्टिविस्ट श्री देवेश मणि त्रिपाठी की पहल पर विशेष स्वच्छता एवं मच्छररोधी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम प्रधान/प्रशासक दद्दून सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी/सचिव मोईदुर्रहमान के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर एवं एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया।

देवेश मणि त्रिपाठी की पहल पर तेलियाडी में चला विशेष स्वच्छता अभियान | New India Times

अभियान के तहत गांव की नालियों, सार्वजनिक स्थानों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की सफाई कराई गई। मच्छरों के लार्वा को पनपने से रोकने के लिए एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव किया गया तथा ब्लीचिंग पाउडर का भी प्रयोग किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की गई।

देवेश मणि त्रिपाठी की पहल पर तेलियाडी में चला विशेष स्वच्छता अभियान | New India Times

आरटीआई एक्टिविस्ट श्री देवेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता केवल पंचायत की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर साफ-सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर एवं एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव किए जाने से मच्छरजनित बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा चलाए गए इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनहित के कार्य निरंतर जारी रहने चाहिए।

देवेश मणि त्रिपाठी की पहल पर तेलियाडी में चला विशेष स्वच्छता अभियान | New India Times

ग्राम प्रधान/प्रशासक दद्दून सिंह ने कहा कि पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने के लिए आवश्यकतानुसार नियमित रूप से सफाई एवं दवा का छिड़काव कराया जाएगा। वहीं, ग्राम विकास अधिकारी/सचिव मोईदुर्रहमान ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें और कहीं भी पानी का जमाव न होने दें।

देवेश मणि त्रिपाठी की पहल पर तेलियाडी में चला विशेष स्वच्छता अभियान | New India Times

अभियान से ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी। ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर किए गए इस प्रयास की सराहना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version