भोपाल प्रशासन में एक अधिकारी के पास तीन अहम जिम्मेदारियां, व्यवस्था पर उठे सवाल | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल प्रशासन में एक अधिकारी के पास तीन अहम जिम्मेदारियां, व्यवस्था पर उठे सवाल | New India Times

शहर में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बंटवारे को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एसडीएम शहर वृत्त के पद पर तैनात दीपक पांडेय के पास जिला निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी के साथ-साथ एसडीएम टीटी नगर का अतिरिक्त प्रभार भी है। इस तरह एक ही अधिकारी के पास तीन महत्वपूर्ण दायित्व होने से प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यक्षमता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
स्थानीय स्तर पर सवाल उठाया जा रहा है कि क्या भोपाल प्रशासन में अन्य योग्य अधिकारियों की कमी है, जिसके कारण एक ही अधिकारी को लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। साथ ही यह भी सवाल है कि तीन बड़े प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन एक साथ प्रभावी ढंग से करना कितना व्यावहारिक है।
लोगों का कहना है कि महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियों का संतुलित वितरण होने से प्रशासनिक कार्यों की निगरानी और आमजन की समस्याओं के निराकरण में अधिक प्रभावशीलता आ सकती है। ऐसे में प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया जाना चाहिए कि एक अधिकारी को तीन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने के पीछे क्या कारण हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version