कोल्हिया के परदेसी मोहल्ले में कीचड़ और दलदल से लोग परेशान, पंचायत से सीसी रोड निर्माण की मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हिया के परदेसी मोहल्ले में रहवासी इन दिनों गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। मोहल्ले में सीसी रोड के पास बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण भारी कीचड़ और दलदल की स्थिति बन गई है। इस वजह से स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हालात यह हैं कि इस रास्ते से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है, और दोपहिया वाहन चालकों को भी फिसलने तथा वाहन फंसने का डर सताता रहता है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि जलभराव और कीचड़ के कारण सामान्य दिनों में भी आवाजाही जोखिम भरी हो गई है।

धार्मिक आस्था पर भी पड़ रहा है असर

खास बात यह है कि इसी कीचड़ भरे मार्ग से कुछ ही दूरी पर हनुमान मंदिर और बजरंग मंदिर स्थित हैं। मंदिर तक पहुंचने का मुख्य रास्ता यही होने के कारण रोजाना दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को इस दलदल और कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। कीचड़ के कारण बुजुर्गों और बच्चों का मंदिर जाना और भी अधिक कठिन हो गया है।

ग्रामीणों ने की सड़क निर्माण की मांग

क्षेत्र की इस दुर्दशा से परेशान होकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से तत्काल हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। रहवासियों ने मांग की है कि मुख्य मार्ग से लेकर दुर्गा स्टेज तक जल्द से जल्द सीसी रोड का निर्माण कराया जाए, ताकि कीचड़ और दलदल से स्थाई मुक्ति मिल सके और श्रद्धालुओं व ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version