अहमद रज़ा खान, नई दिल्ली, NIT:
दिल्ली में पत्रकार शाहीन खान के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। शाहीन खान का आरोप है कि वह शाम करीब 4 बजे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान दिल्ली पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और कथित तौर पर मारपीट करते हुए थाने ले गए।
शाहीन खान ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनका नाम पूछा और नाम में ‘खान’ सुनने के बाद उनके साथ कथित मारपीट और बदसलूकी और बढ़ गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है।
मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि यदि किसी पत्रकार के साथ केवल सवाल पूछने के दौरान इस तरह का व्यवहार किया गया है, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं, यदि धार्मिक पहचान के आधार पर कथित तौर पर भेदभाव या हिंसा की गई है, तो यह और भी गंभीर विषय है।
पत्रकार संगठनों और नागरिक समाज से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाने की अपील की जा रही है।
