कोतवाली प्रभारी महेश पाठक को भावभीनी विदाई, 10 माह के कार्यकाल की हुई सराहना | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

कोतवाली प्रभारी महेश पाठक को भावभीनी विदाई, 10 माह के कार्यकाल की हुई सराहना | New India Times

कोतवाली प्रभारी मितौली महेश पाठक का हैदराबाद थाना स्थानांतरण होने पर पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस स्टाफ ने उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी। वहीं मितौली थाने में तैनात उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को भी माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, व्यापारी, समाजसेवी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने प्रभारी महेश पाठक के करीब 10 माह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
विदाई के दौरान महेश पाठक भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र की जनता, ग्राम प्रधानों, व्यापारियों और पुलिसकर्मियों का उन्हें पूरे कार्यकाल में भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहा कि सभी को साथ लेकर जनता की सेवा की जाए। मितौली में बिताए 10 माह के कार्यकाल और मिले सहयोग के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों ने कहा कि महेश पाठक की सक्रिय कार्यशैली के चलते क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी का एहसास बना रहा। अपराध या विवाद की सूचना मिलते ही वह तत्काल मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई एवं न्याय सुनिश्चित कराने का प्रयास करते थे। जनता के बीच पहुंचकर उन्होंने पुलिस मित्र के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई।
समारोह के अंत में पुलिस स्टाफ एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर थाना क्षेत्र का समस्त पुलिस स्टाफ, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, व्यापारी, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version