भोपाल के बेरसिया बस स्टैंड की बदहाली पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कीचड़ और गड्ढों से परेशान यात्री | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260902-WA0147.mp4
New India Times

भोपाल के सिंधी कॉलोनी स्थित बेरसिया बस स्टैंड की बदहाल स्थिति को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद सावर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने बस स्टैंड की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि क्या यह किसी गांव की सड़क है? नहीं, यह राजधानी भोपाल का बस स्टैंड है।बसों की आवाजाही के बीच बस स्टैंड की सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे हैं। गड्ढों में गंदा पानी भरा होने के कारण यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय क्षेत्र में सिंधी कॉलोनी और पुतलीघर के आसपास भी बस स्टॉप मौजूद हैं।

भोपाल के बेरसिया बस स्टैंड की बदहाली पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कीचड़ और गड्ढों से परेशान यात्री | New India Times

बसों की आवाजाही के बीच बस स्टैंड की सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे हैं। गड्ढों में गंदा पानी भरा होने के कारण यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय क्षेत्र में सिंधी कॉलोनी और पुतलीघर के आसपास भी बस स्टॉप मौजूद हैं।

मोहम्मद सावर ने राजधानी की सड़कों को स्मार्ट सिटी का चेहरा दिखाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बस स्टैंड की इस बदहाली के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है? तस्वीरें खुद विकास के दावों की हकीकत बयां कर रही हैं।

अब देखना यह होगा कि नगर निगम और संबंधित विभाग इस समस्या का समाधान कब करते हैं। ऐसे हालात के बीच भोपाल को स्वच्छता और विकास के मामले में नंबर वन बनाने के दावों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version