चुनार रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज का निर्माण लगभग पूरा, अगले साल चुनाव से पहले शुरू होने की उम्मीद | New India Times

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

चुनार रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज का निर्माण लगभग पूरा, अगले साल चुनाव से पहले शुरू होने की उम्मीद | New India Times

चुनार रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम अब लगभग पूरा होने के कगार पर पहुंच गया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अगले साल होने वाले चुनाव से पहले पुल को आवागमन के लिए चालू कर दिया जाएगा। पुल के शुरू होने से चुनार आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।
वर्तमान में रेलवे क्रॉसिंग पर एक ही प्रमुख मार्ग होने के कारण बारिश के दिनों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और वाहनों की अधिक आवाजाही के चलते यहां अक्सर लंबा जाम लग जाता है। वहीं, चुनार का दीवाली मूर्ति बाजार भी यातायात व्यवस्था को प्रभावित करता है, जिससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ जाती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ओवरब्रिज के चालू होने के बाद यातायात का दबाव काफी कम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। अगले साल से पुल के शुरू होने की उम्मीद के साथ चुनार से आवागमन पहले की तुलना में काफी सुगम होने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version