अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

आज दिनांक 1 सितंबर को चुनार तहसील की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामराज सिंह पटेल के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए रामराज सिंह पटेल ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र की जनसमस्याओं का निराकरण नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
