रक्षाबंधन पर गरीब बच्चों को राखी-मिठाई बांटकर दी आर्थिक सहायता, छात्राओं को वितरित की निःशुल्क साइकिलें | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

रक्षाबंधन पर गरीब बच्चों को राखी-मिठाई बांटकर दी आर्थिक सहायता, छात्राओं को वितरित की निःशुल्क साइकिलें | New India Times

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कंचन सामाजिक सेवा संस्थान, संपूर्ण भारत, भारतीय गौरक्षा वाहिनी एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एमजी रोड स्थित प्रधान कार्यालय पर गरीब बच्चों को राखी एवं मिठाई वितरित कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की।

रक्षाबंधन पर गरीब बच्चों को राखी-मिठाई बांटकर दी आर्थिक सहायता, छात्राओं को वितरित की निःशुल्क साइकिलें | New India Times

इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय संचालक एवं मालवा प्रांत महाधिवक्ता महिला परिषद की ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वर्षा संजय परमार, राष्ट्रीय सचिव अशोक बलसोरा, गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्षद राजू धानक, युवा शक्ति से रवि जाट, सुनील डामोर, कमलेश परमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक ने रक्षाबंधन के महापर्व पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षा सूत्र हमें देश की रक्षा, कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों की रक्षा तथा बहनों के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से बहनों का सम्मान करने और उनका ख्याल रखने का आह्वान किया।

रक्षाबंधन पर गरीब बच्चों को राखी-मिठाई बांटकर दी आर्थिक सहायता, छात्राओं को वितरित की निःशुल्क साइकिलें | New India Times

एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक ने रक्षाबंधन के महापर्व पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षा सूत्र हमें देश की रक्षा, कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों की रक्षा तथा बहनों के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से बहनों का सम्मान करने और उनका ख्याल रखने का आह्वान किया।इस अवसर पर पार्षद राजू धानक ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने तथा अपने-अपने नगर की समस्याओं के समाधान के लिए प्रखरता से आवाज उठाने की अपील की। साथ ही उन्होंने प्रशासन से जनसमस्याओं का न्यायपूर्ण तरीके से निराकरण करने का आग्रह किया।

रक्षाबंधन पर गरीब बच्चों को राखी-मिठाई बांटकर दी आर्थिक सहायता, छात्राओं को वितरित की निःशुल्क साइकिलें | New India Times

इस अवसर पर पार्षद राजू धानक ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने तथा अपने-अपने नगर की समस्याओं के समाधान के लिए प्रखरता से आवाज उठाने की अपील की। साथ ही उन्होंने प्रशासन से जनसमस्याओं का न्यायपूर्ण तरीके से निराकरण करने का आग्रह किया।छात्राओं को वितरित की गईं निःशुल्क साइकिलें

छात्राओं को वितरित की गईं निःशुल्क साइकिलें

वहीं, थांदला के पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शासन की योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता आवुगग, प्रदेश प्रवक्ता कलसिंह भाबर, अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) भास्कर गाचले, गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्षद राजू धानक, भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, प्राचार्य श्री श्रीवास्तव, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पपड़ा, मंडल महामंत्री जीतू राठौर, जनपद सदस्य यशवंत सिंह बामनिया, एल्डरमैन दीपक राठौर, मंडल मंत्री बहादुर सिंह, युवा नेता लखन भगोरा, प्रफुल्ल धमरीग्नोथ सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने लाभार्थी छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इसी अवसर पर एसडीएम भास्कर गाचले के जन्मदिन पर उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन दीपेंद्र समाधिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन स्वाती आचार्य ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version