ट्रैक्टर ने 2 साल के बालक को कुचला, गुस्साई भीड ने ड्राइवर को पीटा और पुलिस को खदेडा | New India Times

पवन सोनी, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​ट्रैक्टर ने 2 साल के बालक को कुचला, गुस्साई भीड ने ड्राइवर को पीटा और पुलिस को खदेडा | New India Timesभिंड के सुभाष तिराह पर एक बालक जिसका नाम वन्स पुत्र उमेश शर्मा 2 वर्ष निवासी शिवजी नगर को एक ट्रैक्टर वाले ने कुचल दिया जो की खंडे से भरा हुआ था,  जिससे घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने ट्रैक्टर के चालक को रोड पर पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा और मौके पर आई पुलिस को भी खदेड़ दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शेर सिंह से लोगों ने धक्का मुक्की की और एस.आई को थप्पड़ मार दी। पुलिस बल ने लोगों को समझने की भी कोशिश की परंतु जनता ने एक न सुनी और पुलिस पर पथराव कर दिया। इस बात की सुचना एसपी व कलेक्टर को मिली तो तत्काल दोनों लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा मौके पर संजू जाटव जनपद अध्यक्ष के पति गजराज सिंह भी पहुंचे। ​ट्रैक्टर ने 2 साल के बालक को कुचला, गुस्साई भीड ने ड्राइवर को पीटा और पुलिस को खदेडा | New India Timesपुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में ले लिया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तो लोगों ने उस पर भी पथराव कर दिया। अंत में कलेक्टर और एसपी के समझाने के बाद लोगों ने जाम को खोला। इस मौके पर सी. एस. पी राकेश छारी, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी काफी मात्रा में पुलिस बल रहा मौजूद।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version