हाई कोर्ट के फैसले के बाद चुनार पालिका अध्यक्ष पद को लेकर विवाद समाप्त, मंसूर अहमद के पक्ष में आया निर्णय | New India Times

अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

चुनार नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से चल रहा कानूनी विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है। करीब 20 वर्षों से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ते आ रहे मंसूर अहमद ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में चल रही कानूनी लड़ाई में सफलता हासिल की है। न्यायालय के निर्णय के बाद अध्यक्ष पद को लेकर स्थिति उनके पक्ष में स्पष्ट हो गई है।

गौरतलब है कि चुनाव परिणाम एवं मतगणना में कथित अनियमितताओं को लेकर मंसूर अहमद की ओर से इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत तथ्यों एवं साक्ष्यों पर विचार करने के बाद न्यायालय ने मंसूर अहमद के पक्ष में फैसला सुनाया।

हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद मंसूर अहमद के समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे न्याय की जीत बताया।

मंसूर अहमद के अध्यक्ष पद पर काबिज होने की स्थिति स्पष्ट होने के बाद समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। वहीं, समर्थकों ने न्याय दिलाने के लिए माननीय उच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version