बुरहानपुर स्टेशन पर आईजेए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज कुरैशी का पत्रकारों ने किया स्वागत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विगत दिवस महाराष्ट्र के जालना में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजेए) का राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित हुआ था। सम्मेलन में शामिल होने के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी गोरखपुर से जालना पहुंचे थे। सम्मेलन के बाद उन्होंने महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों का दौरा कर पत्रकार बंधुओं से मुलाकात की और पत्रकारों की समस्याओं एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ट्रेन से गोरखपुर लौट रहे थे। मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होने की जानकारी मिलने पर बुरहानपुर जिले के पत्रकारों ने इसे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात का अवसर माना। जिला अध्यक्ष शकील खान के नेतृत्व में पत्रकार बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष शकील खान ने बताया कि सेराज अहमद कुरैशी महाराष्ट्र के जालना में आयोजित राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के कई जिलों का दौरा कर समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनलों के संचालकों तथा पत्रकारों से मुलाकात की और पत्रकारों के विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं पर चर्चा की।

काशी एक्सप्रेस ट्रेन से गोरखपुर जाते समय बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी का शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी आजाद तड़वी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के बुरहानपुर पहुंचने पर जिला अध्यक्ष शकील खान के नेतृत्व में पत्रकार साथी सुमेश तायडे, सोनू सोहले, कन्हैया पाटील और राहुल इंगले ने रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version