ईद मिलादुन्नबी पर बोहरा समाज ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ईद मिलादुन्नबी पर बोहरा समाज ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत | New India Times

पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ﷺ के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर शहर में मुस्लिम समाज द्वारा उत्साह और अकीदत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ पाला बाजार पहुंचकर संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन शामिल हुए। जुलूस के दौरान धार्मिक नारों के साथ पैगंबर साहब को याद किया गया।

दाऊदी बोहरा समाज, बुरहानपुर ने इत्तेहाद-ए-बैनुल-मुस्लिमीन की भावना के तहत जुलूस का परंपरागत रूप से स्वागत किया। बोहरा समाज की ओर से कोतवाली थाना गेट के पास मंच बनाया गया, जहां समाजजनों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल मुस्लिम समाजजनों पर पुष्पवर्षा कर अकीदत और उत्साह के साथ स्वागत किया। जुलूस में शामिल छोटे बच्चों को चॉकलेट और बिस्कुट भी वितरित किए गए।

बोहरा समाज, बुरहानपुर के कॉर्डिनेटर एवं पीआरओ मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पैगंबर हज़रत मोहम्मद ﷺ को याद किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं तथा समाज को एकता के सूत्र में बांधते हैं। बोहरा समाज की ओर से सभी मुस्लिम समाजजनों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दी गईं और उनके सुख-समृद्धि की कामना की गई।

इस अवसर पर अलशेख कयूम इस्माइल भाई सुरूरी, शेख जफर हुसैन खान बहादुर, तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला, मुल्ला शेख मंसूर सेवक, मोहम्मद मर्चेंट, शेख शाकिर लुकमानजी, जोहेर हुसैन नलवाला, जूजर रंगवाला, डॉ. शमीम अब्बास भाई बड़ौदावाला, हातिम नलवाला सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version