राघोपुर में गंगा में नाव पलटी, 21 मजदूर थे सवार; दो लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी | New India TimesOplus_131072

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260826-WA0044.mp4

भागलपुर जिला के नवगछिया के खरीक प्रखंड अंतर्गत राघोपुर गांव के समीप गंगा नदी में बुधवार को एक बड़ा नाव हादसा हो गया। बांध की मरम्मत के लिए मजदूरों को लेकर जा रही नाव गंगा की तेज धारा और भंवर की चपेट में आकर पलट गई। नाव पर कुल 21 मजदूर सवार थे। हादसे के बाद 19 मजदूर तैरकर सुरक्षित घाट तक पहुंच गए, जबकि दो मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। दोनों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260826-WA0045.mp4

एसडीआरएफ के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर कुमार नीलू ने बताया कि लापता मजदूरों की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है और नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है।
लापता मजदूरों की पहचान बादल मंडल (32), पिता सिकंदर मंडल, निवासी लोदीपुर, थाना खरीक तथा सिकंदर मंडल (55), पिता स्व. योगेश्वर मंडल, निवासी सिमरिया, थाना रंगरा के रूप में हुई है।
बताया गया कि पिछले दिनों राघोपुर में बांध टूटने के बाद गांव में बाढ़ का पानी घुस गया था। इसी बांध की मरम्मत के लिए मजदूरों को नाव से ले जाया जा रहा था। हादसे से पहले बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे राघोपुर पहुंचकर मार्जिनल बांध का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260826-WA0049.mp4

घटना के बाद भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने बताया कि गंगा नदी में भंवर बनने के कारण नाव पलटने की घटना हुई। उन्होंने कहा कि नाव पर सवार किसी भी मजदूर ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी। मामले में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि पूर्व में बांध टूटने के कारण बाढ़ का पानी राघोपुर गांव में फैल गया था और बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के घर में भी पानी घुस गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version