अमली पदार्थ व साइबर अपराध के खिलाफ ‘ऑपरेशन निर्मूलन’ ग्रैंड फिनाले आयोजित | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/वसई-विरार (महाराष्ट्र), NIT:

अमली पदार्थ व साइबर अपराध के खिलाफ ‘ऑपरेशन निर्मूलन’ ग्रैंड फिनाले आयोजित | New India Times

अमली पदार्थों के बढ़ते सेवन और साइबर अपराध के प्रति युवाओं एवं आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मिरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की ओर से ‘ऑपरेशन निर्मूलन’ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक के संकल्प एवं अपर पुलिस आयुक्त संजय शित्रे के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त, परिमंडल-1 राहुल चव्हाण के नेतृत्व में 12 अगस्त 2026 से मिरारोड परिमंडल के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों के बीच अमली पदार्थों के दुष्परिणाम और साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रंगोली, चित्रकला, पटनाट्य और डांस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

अमली पदार्थ व साइबर अपराध के खिलाफ ‘ऑपरेशन निर्मूलन’ ग्रैंड फिनाले आयोजित | New India Times

इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की अंतिम प्रस्तुतियों के लिए 24 अगस्त 2026 को काशिमीरा स्थित लता मंगेशकर नाट्यगृह में ‘ऑपरेशन निर्मूलन ग्रैंड फिनाले’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिमंडल-1 के स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
फिनाले में 12 डांस ग्रुप, 7 पटनाट्य ग्रुप, 21 रंगोली प्रतिभागी और 49 चित्रकला प्रतिभागियों ने अंतिम चरण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।
डांस प्रतियोगिता में एस.एल. पोर्वाल हाईस्कूल, भाईंदर पश्चिम ने प्रथम, आर.बी.के. ग्लोबल स्कूल, भाईंदर पूर्व ने द्वितीय तथा रिना मेहता कॉलेज, भाईंदर पश्चिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पटनाट्य में कनकिया इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज, मिरारोड पूर्व ने प्रथम और एन.बी.एम.सी. स्कूल क्रमांक-14, पोयनकरपाड़ा, मिरारोड पूर्व ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

अमली पदार्थ व साइबर अपराध के खिलाफ ‘ऑपरेशन निर्मूलन’ ग्रैंड फिनाले आयोजित | New India Times

चित्रकला प्रतियोगिता में कु. कुशी विपुल शाह (एस.एल. पोर्वाल हाईस्कूल) प्रथम, कु. हेतवी गजेरा (आर.बी.के. ग्लोबल स्कूल) द्वितीय और कु. त्रिशा मैती (आर.बी.के. ग्लोबल स्कूल) तृतीय रहीं। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में कु. रक्षा सांबळे (एस.एन. कॉलेज, भाईंदर पूर्व) प्रथम, कु. जानवी मोरे (सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल, मिरारोड पूर्व) द्वितीय तथा कु. हस्तिका पाटील (प्रवीण पाटील अभियांत्रिकी कॉलेज, भाईंदर पूर्व) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुलिस विभाग ने कहा कि अमली पदार्थों और साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता ही अपराध की रोकथाम का महत्वपूर्ण माध्यम है। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version