राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:
सागर जिले की देवरी नगर से लगे जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत कांसखेड़ा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक पहुंचने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाली का शिकार है। बारिश के बाद कच्चे मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। विद्यालय आने-जाने में छात्राओं और शिक्षकों को हो रही परेशानी के विरोध में छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं के साथ अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। छात्राओं ने सड़क के गड्ढों में भरे पानी के बीच धान के पौधे रोपकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया।

छात्राओं का कहना है कि विद्यालय मार्ग की समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत और प्रशासन को लिखित शिकायत एवं ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। बारिश के दौरान हालात इतने खराब हो जाते हैं कि छात्राओं को कीचड़ और पानी से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। इससे उनकी स्कूल ड्रेस गंदी हो जाती है और फिसलने या दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।‘सड़क में गड्ढे नहीं, गड्ढों में सड़क नजर आ रही’

‘सड़क में गड्ढे नहीं, गड्ढों में सड़क नजर आ रही’
प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने कहा कि मुख्य सड़क से विद्यालय तक पहुंचने वाला मार्ग पूरी तरह कच्चा है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण बारिश का पानी उनमें जमा हो जाता है। छात्राओं ने सवाल उठाया कि आखिर कब तक उन्हें इसी परेशानी के बीच विद्यालय आना-जाना पड़ेगा। प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए छात्राओं ने गड्ढों में धान के पौधे रोपकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री वैभव खत्री, शासकीय नेहरू कॉलेज अध्यक्ष सत्यम बोहरे, शिवा नामदेव, प्रथम ठाकुर, अंकित प्रजापति, समीर राजपूत, भूपेंद्र दुबे, राजवीर परिहार, श्रेयांश नामदेव सहित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।
प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री वैभव खत्री, शासकीय नेहरू कॉलेज अध्यक्ष सत्यम बोहरे, शिवा नामदेव, प्रथम ठाकुर, अंकित प्रजापति, समीर राजपूत, भूपेंद्र दुबे, राजवीर परिहार, श्रेयांश नामदेव सहित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।
