अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि गन्ने का बड़े पैमाने पर इथेनॉल उत्पादन में इस्तेमाल किए जाने के कारण देशभर में चीनी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौसम में चीनी की बढ़ती कीमत लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। सरकार को तत्काल अपनी नीति में बदलाव करते हुए चीनी की कीमतों में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

