26 अगस्त को निकलेगा जुलूसे मुहम्मदी, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन से सहयोग की अपील | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

26 अगस्त को निकलेगा जुलूसे मुहम्मदी, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन से सहयोग की अपील | New India Times

जश्ने ईद मीलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर दावते इस्लामी इंडिया की ओर से 26 अगस्त को जुलूसे मुहम्मदी निकाला जाएगा। जश्ने ईद मीलादुन्नबी इंतजामियां कमेटी मथुरा के अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान ने बताया कि जुलूस दोपहर एक बजे मस्जिद जेबा, मनोहरपुरा स्थित कल्लू-मल्लू कारखाने से शुरू होगा।
जुलूस भरतपुर गेट, घीया मंडी, चौक बाजार, मंडी रामदास, डीग गेट और दरगसी रोड होते हुए वापस कल्लू-मल्लू कारखाना पहुंचकर संपन्न होगा। जुलूस के प्रस्तावित मार्ग पर सुरक्षा, यातायात, सफाई, विद्युत आपूर्ति और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कमेटी ने प्रशासन से आवश्यक सहयोग की अपील की है।
इस अवसर पर मुफ्ती आसिफ रजा ने जुलूस से पूर्व मार्ग का निरीक्षण कर अवैध अतिक्रमण, खुले मैनहोल, निर्माण सामग्री, बिजली के तार तथा अन्य संभावित बाधाओं को हटाने की मांग की। साथ ही आवारा पशुओं पर नियंत्रण, आवश्यक यातायात डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाने की अपील की गई।
कमेटी पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभागों से जुलूस के दौरान शांति, सुरक्षा, यातायात, सफाई एवं विद्युत व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं का उद्देश्य जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है।
इस मौके पर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान के अलावा हाफिज जियाउर्रहमान, हाफिज फहीम रजा, मुहम्मद मशकूर अली, आशकीन रजा, मौलाना माजिद, हाफिज इशहाक, बुरहान कुरैशी, जियान रजा आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version