दिवंगत 5 शिक्षक परिवारों को 1.30 करोड़ की आर्थिक सहायता | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, झाबुआ/भोपाल (मप्र), NIT:

दिवंगत 5 शिक्षक परिवारों को 1.30 करोड़ की आर्थिक सहायता | New India Times
जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर

मध्य प्रदेश के शिक्षकों द्वारा दिसंबर 2025 से संचालित कर्मचारी कल्याण कोष के माध्यम से मानवीय पहल की जा रही है। प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (PMUMS) द्वारा संचालित इस अभियान के तहत 5 से 20 अगस्त 2026 के बीच प्रदेश के पांच दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को कुल 1 करोड़ 29 लाख 62 हजार 750 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
अलीराजपुर PMUMS संघ के जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने बताया कि दिवंगत शिक्षक साथियों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से यह सहयोग अभियान चलाया जा रहा है। अगस्त माह में स्व. नितिन कुमार जैन, जिला धार के परिवार को 26 लाख 11 हजार 360 रुपये, स्व. रामकुमार त्यागी, जिला मुरैना को 26 लाख 9 हजार 840 रुपये, स्व. राम राजा यादव, जिला दतिया को 25 लाख 97 हजार 680 रुपये, स्व. रमेश चंद्र शर्मा, जिला खरगोन को 25 लाख 75 हजार 260 रुपये तथा स्व. फिरोज अली, जिला ग्वालियर के परिवार को 25 लाख 68 हजार 610 रुपये की सहायता दी गई।

20 परिवारों को मिल चुकी 5.65 करोड़ की मदद
जिला सचिव अंजिश वाघेला ने बताया कि इससे पहले 15 दिवंगत शिक्षक साथियों के परिवारों को करीब 4 करोड़ 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। अगस्त में पांच परिवारों को दी गई सहायता को मिलाकर अब तक 20 दिवंगत शिक्षक परिवारों को करीब 5 करोड़ 65 लाख रुपये की मदद उपलब्ध कराई जा चुकी है।

38-40 रुपये के सामूहिक सहयोग से बनती है बड़ी मदद
जोबट ब्लॉक सचिव सवालसिंह बघेल ने बताया कि इस अभियान की खासियत सामूहिक सहभागिता है। संगठन से जुड़े शिक्षक साथी प्रत्येक दिवंगत परिवार के लिए करीब 38 रुपये का सहयोग करते हैं। प्रदेशभर के हजारों शिक्षकों के छोटे-छोटे योगदान से बड़ी सहायता राशि तैयार होती है, जो जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाई जाती है।

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी
जिला आईटी सेल प्रभारी लक्ष्मी नारायण राठौड़ ने बताया कि सहयोग की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन एवं पारदर्शी रखी गई है। दिवंगत शिक्षक के परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी, सहयोग राशि तथा UTR अपलोड करने की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाती है। इससे प्रदेशभर के शिक्षक एक समान प्रक्रिया के माध्यम से अभियान से जुड़ते हैं और पारदर्शिता बनी रहती है।

55 जिलों के सभी विकासखंडों में संगठन सक्रिय
जिला महासचिव रतनसिंह रावत ने बताया कि PMUMS मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों के प्रत्येक विकासखंड में सक्रिय है। संगठन से करीब 1 लाख 22 हजार शिक्षक साथी पंजीकृत हैं। संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक शिक्षकों को इस सामूहिक सहयोग व्यवस्था से जोड़ना है, ताकि किसी शिक्षक के असामयिक निधन की स्थिति में उसके परिवार को आर्थिक संकट से उबरने में शिक्षक समाज का सहारा मिल सके।
जिला उपाध्यक्ष विनय चंदेल ने कहा कि यह अभियान शिक्षक समाज की एकजुटता और मानवीय संवेदना का प्रतीक है। संगठन के संस्थापक सतीश खरे ने प्रदेश के सभी शिक्षक साथियों से इस पहल से जुड़ने, पंजीयन कराने और नियमित सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। अभियान को प्रदेशभर में पहुंचाने में जिला महिला प्रकोष्ठ सहित सभी ब्लॉक अध्यक्षों और सक्रिय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version