दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प को उत्कृष्ट कार्य व बेहतर ग्राहक सेवाओं के लिए सम्मान | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प को उत्कृष्ट कार्य व बेहतर ग्राहक सेवाओं के लिए सम्मान | New India Times

बीमा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और बेहतर ग्राहक सेवाओं के लिए दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प को चोलामंडलम जनरल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से सम्मानित किया गया। कंपनी के एरिया मैनेजर युसूफ मिर्जा बेग एवं सेल्स मैनेजर सौरभ बंसल ने दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प के निदेशक विनोद दीक्षित एवं नरेंद्र दीक्षित को शील्ड और ट्रॉली बैग प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर निदेशक विनोद दीक्षित ने कहा कि यह सम्मान ग्राहकों के विश्वास और संस्था द्वारा लगातार प्रदान की जा रही बेहतर एवं भरोसेमंद सेवाओं का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास संस्था की सबसे बड़ी पूंजी है। भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
निदेशक नरेंद्र दीक्षित ने बताया कि दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प पिछले 27 वर्षों से ग्राहकों को बेहतर बीमा सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। ग्राहकों के विश्वास और निरंतर बेहतर सेवाओं के चलते संस्था ने पिछले कई वर्षों से बीमा क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाए रखी है। उन्होंने सम्मान के लिए चोलामंडलम जनरल इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान संस्था को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
फोटो परिचय: दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प के निदेशक विनोद दीक्षित एवं नरेंद्र दीक्षित को सम्मानित करते एरिया मैनेजर युसूफ मिर्जा बेग एवं सेल्स मैनेजर सौरभ बंसल।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version