रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ रोड स्थित निनामा पेट्रोल पंप पर अचानक एक मोटरसाइकिल में तकनीकी खराबी के चलते आग लग गई। देखते ही देखते मोटरसाइकिल धू-धू कर जलने लगी। मोटरसाइकिल मालिक ने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारी अनिल कपूर गामर से आग बुझाने के लिए मदद मांगी।
कर्मचारी ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर से जलती हुई मोटरसाइकिल पर छिड़काव किया, जिससे आग पर काबू पा लिया गया। कर्मचारी की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पेट्रोल पंप से महज कुछ फीट की दूरी पर आग की चपेट में आई थी। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पेट्रोल पंप पर गंभीर हादसा हो सकता था।
