भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 अगस्त तक रहेगा जारी | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 अगस्त तक रहेगा जारी | New India Times

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर- दानापुर- भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है। ट्रेन अपने निर्धारित रूट, ठहराव और समय-सारणी के अनुसार चलेगी।
रेलवे के अनुसार 03234 दानापुर-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) 19 अगस्त से 28 अगस्त तक प्रतिदिन दानापुर से चलेगी। इस दौरान इसके कुल 10 फेरे होंगे। वहीं 03233 भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) 20 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रतिदिन भागलपुर से संचालित होगी। इसके भी कुल 10 फेरे निर्धारित किए गए हैं।
रेलवे के इस निर्णय से श्रावणी मेला के दौरान यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version