शिक्षक-शिक्षका के प्यार मोहब्बत का विद्यार्थियों ने किया खुलासा, तार-तार हुई मर्यादा, वायरल वीडियो के आधार पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी का एक्शन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शिक्षक-शिक्षका के प्यार मोहब्बत का विद्यार्थियों ने किया खुलासा, तार-तार हुई मर्यादा, वायरल वीडियो के आधार पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी का एक्शन | New India Times

आदिवासी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक मामला सामने आया है। बीती 15 अगस्त को जुन्नारदेव विकासखंड की ग्राम पंचायत बिचबहरी स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में छात्राओं द्वारा शिक्षक-शिक्षिका के खिलाफ शिकायत किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने तत्काल जांच टीम गठित कर मामले की जांच कराई।

शिक्षक-शिक्षका के प्यार मोहब्बत का विद्यार्थियों ने किया खुलासा, तार-तार हुई मर्यादा, वायरल वीडियो के आधार पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी का एक्शन | New India Times

छात्राओं ने लगाए थे गंभीर आरोप

वायरल वीडियो में छात्राओं द्वारा परिजनों और ग्रामीणों के सामने स्कूल में पदस्थ शिक्षक-शिक्षिका के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए जाने की बात सामने आई। छात्राओं ने स्कूल में अनुचित व्यवहार किए जाने की शिकायत की थी। छात्राओं ने 15 अगस्त को ग्राम सभा की बैठक में भी शिक्षक-शिक्षिका के खिलाफ अपनी शिकायत रखी। छात्राओं के बयानों के आधार पर शिक्षा विभाग द्वारा जांच एवं कार्रवाई की गई।

जांच टीम ने दर्ज किए छात्राओं के बयान

विकासखंड शिक्षा अधिकारी ओपी जोशी के अनुसार, ग्राम पंचायत बिचबहरी के शासकीय माध्यमिक शाला में छात्राओं द्वारा शिक्षक-शिक्षिका के विरुद्ध शिकायत का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के आधार पर तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया। जांच दल ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं के बयान दर्ज किए।

जांच के आधार पर स्कूल में पदस्थ शिक्षक लोकेंद्र सिंह लोधी, जिनके विरुद्ध छात्राओं ने शिकायत की थी, उन्हें तत्काल प्रभाव से उनकी मूल शाला भेज दिया गया है।

वहीं, जांच के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। अतिथि शिक्षकों पर शैक्षणिक कार्य में लापरवाही बरतने सहित विद्यालय में उचित शैक्षणिक व्यवस्था नहीं होने के आरोप सामने आए। इसके बाद विद्यालय में पदस्थ सभी अतिथि शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है तथा नए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं।

शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब मामले में आगे की जांच और विभागीय कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version