भागलपुर में 8.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, 8,330 रुपये नकद बरामद | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260818-WA0180.mp4
New India Times

गुप्त सूचना के आधार पर भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनसर गांव स्थित बादल यादव के बगीचे में बनी झोपड़ी में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 8.44 ग्राम ब्राउन शुगर, 8,330 रुपये नकद सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बादल यादव, मिथिलेश यादव, गौतम कुमार साह, टिंकू साह और संजय कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version