गिरीश महाजन को बनाया गया नासिक का प्रभारी मंत्री : CM के पास सारे अधिकार | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

गिरीश महाजन को बनाया गया नासिक का प्रभारी मंत्री : CM के पास सारे अधिकार | New India Times

कुंभ नगरी नासिक की दुर्दशा का शिकार हुए 10 नागरिकों की मौत के विरोध में शिवसेना ने नासिक में मनपा के बाहर आंदोलन किया। सांसद संजय राऊत ने बोगस वर्क ऑर्डर घोटाले का ज़िक्र करते हुए कुंभ मंत्री गिरीश महाजन के कामकाज को फडणवीस सरकार के भ्रष्टाचार का जामनेर पैटर्न करार दिया। इसी दौरान मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने गिरीश महाजन को नासिक का अभिभावक मंत्री घोषित कर दिया। कुछ दिन पहले 600 करोड़ के बोगस वर्क ऑर्डर्स केस में गिरीश महाजन के भतीजे तनय को गिरफ्तार किया गया है।

गिरीश महाजन को बनाया गया नासिक का प्रभारी मंत्री : CM के पास सारे अधिकार | New India Times

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तनय अनंत महाजन 2 करोड़ 72 लाख , नरेन्द्र तोताराम महाजन 36 लाख , शकील शेख के बैंक अकाउंटस में 86 लाख रुपए पाए गए इस प्रकरण में कुल 50 आरोपी बन सकते हैं। गिरीश महाजन ने इस पूरे प्रकरण से पुलिस को अवगत कराया जिसके बाद घोटाले की पोल खुली। राजनीतिक जानकारों के अनुसार देवेन्द्र फड़नवीस ने गिरीश महाजन को आधिकारिक रूप से प्रशासन का राजकीय प्रमुख बनाकर आगामी समय में कुंभ की सारी जवाबदेही महाजन के ऊपर तय कर दी है। शिखर कमेटी में CM के बाद मंत्री कमेटी में कुंभ मंत्री की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।

विदित हो कि महाराष्ट्र सरकार में शामिल मंत्रियों के सारे स्वतंत्र अधिकार अब मुख्यमंत्री के पास होंगे। श्री विठ्ठल भगवान की अशासकीय पूजा के लिए पंढरपुर में दाखिल मंत्री गिरीश महाजन ने अभिभावक मंत्री को लेकर मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत किया। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री रहते उद्धव ठाकरे ने छत्रपति संभाजी नगर औरंगाबाद की जनसभा में बाबरी मस्जिद विवादित ढांचे के संदर्भ में बीजेपी विधायक अतुल सावे के पिता मोरेश्वर की गवाही को सार्वजनिक किया जिसके फ़ल स्वरूप देवेन्द्र फड़नवीस ने अतुल सावे को कैबिनेट मंत्री बनाया है। गिरीश महाजन को बहाल किए गए नासिक के प्रभारी मंत्री पद का श्रेय उपहासात्मक रूप से संजय राऊत के आंदोलन को दिया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version