अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल; दो ट्रेनों के ठहराव से अचानक बढ़ी थी भीड़ | New India TimesOplus_131072

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260817-WA0048.mp4

लखीसराय जिले के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सोमवार सुबह अचानक मची भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 25 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। घटना की पुष्टि लखीसराय जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने की है। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह दो ट्रेनों के एक साथ ठहराव के बाद मंदिर परिसर में अचानक श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। इसी दौरान बिजली का खंभा गिरने और लाइव वायर गिरने की अफवाह फैलने से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जिला प्रशासन के अनुसार पूरा घटनाक्रम करीब दो मिनट के भीतर हुआ।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260817-WA0047.mp4

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की है।
मृतकों की सूची
मणि माला देवी, पति निरंजन कुमार, बरबीघा, शेखपुरा
हेमलता देवी, पति सुरेंद्र यादव, प्रतापपुर, हलसी, लखीसराय
सरोज देवी, पति जनार्दन सिंह, बकमा, बाढ़, पटना, सावित्री देवी, पति मोहन यादव, चंद्रमणि टोला, सूर्यगढ़ा
सविता देवी, पति शाहवीर यादव, प्रतापपुर, हलसी, लखीसराय ललिता देवी, पति गोरेलाल यादव, प्रतापपुर, हलसी, लखीसराय रिंकू देवी, पति नीरज यादव, मुंगेर
घायलों में शामिल।
प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार गुंजन कुमारी (12), तन्नु कुमारी (22), कमली देवी (45), मौसम कुमारी (21), कुमकुम देवी (50), मोनी कुमारी (16), मोनी कुमारी (18), शिवानी कुमारी (15), विमला देवी (35), सविता देवी (40), रीना देवी (40), मुस्कान कुमारी (18), रागिनी कुमारी (20), रेणु देवी (50), टूटू कुमारी (15), संध्या कुमारी (16), खुशी कुमारी (15), पिंकी कुमारी (16), अमेरिका देवी (65), लूटो देवी (55), रामपरी देवी (50) और ममता देवी (25) घायल हुई हैं। इनमें संध्या कुमारी और खुशी कुमारी दोनों बहनें बताई गई हैं।
इसके अलावा तीन अन्य घायलों के सदर अस्पताल पहुंचने के बाद घायलों की कुल संख्या 25 हो गई है। प्रशासन की ओर से राहत एवं उपचार की व्यवस्था जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version