अदवा बांध के छह गेट खुले, यूपी-एमपी मुख्य मार्ग बंद; 25 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में | New India Times

अहमद रज़ा खान, मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

अदवा बांध के छह गेट खुले, यूपी-एमपी मुख्य मार्ग बंद; 25 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में | New India Times

अदवा बांध का जलस्तर बढ़ने के बाद सिंचाई विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर बांध के छह गेट खोल दिए हैं। गेट खोले जाने से अदवा नदी उफान पर आ गई है और आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
अदवा नदी का पानी हलिया-हथेड़ा मार्ग पर बने पुल के ऊपर से बहने लगा है। इसके चलते हलिया-ड्रमंडगंज मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह मार्ग उत्तर प्रदेश को मध्य प्रदेश से जोड़ता है, जिससे दोनों राज्यों के बीच सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है।
बाढ़ के पानी से क्षेत्र के 25 से अधिक गांव प्रभावित होने की सूचना है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रशासन और सिंचाई विभाग की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version