आठ माह से बिजली विहीन प्राथमिक विद्यालय, उमस में पढ़ने को मजबूर बच्चे | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

आठ माह से बिजली विहीन प्राथमिक विद्यालय, उमस में पढ़ने को मजबूर बच्चे | New India Times

सरकार की ओर से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अकबरपुर ब्लॉक के रोशनगढ़ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। विद्यालय में पिछले करीब आठ माह से बिजली आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बच्चे बिना पंखे के कक्षाओं में पढ़ने को मजबूर हैं।
बिजली की समस्या से परेशान बच्चों ने अब स्वयं जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। बच्चों का कहना है कि गर्मी के कारण कक्षा में बैठकर पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से विद्यालय की बिजली व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
बताया जाता है कि स्थानीय समाजसेवी कृष्ण कुमार भी लंबे समय से विद्यालय की बिजली समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
करीब आठ माह से विद्यालय में बिजली न होने को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में भी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को शिक्षा के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग और प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इतनी लंबी अवधि से बिजली समस्या के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान विद्यालय की ओर क्यों नहीं गया।
अब देखना यह है कि जिलाधिकारी और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी बच्चों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विद्यालय में बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version